Follow Us:

चंद्र ग्रहण आज, जानिए कितने बजे लगेगा

डेस्क |

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर यानी आज लगने वाला है. हाल ही में 25 अक्टूबर 2022 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगा था. जिसके सिर्फ 15 दिनों के बाद आज के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण के दिन ही कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है.

 

पूर्ण चंद्र ग्रहण  8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा.

 

भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा. इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लागू हो जाता है. चंद्र ग्रहण का सूतक कल 9 घंटे पहले लागू हो जाता है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल अशुभ माना जाता है.

 

इसलिए मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए और देवी-देवताओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए. इस दौरान पेड़-पौधों को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए और साथ ही यात्रा करने से भी बचना चाहिए. ग्रहण काल में कैंची ,चाकू, सुई जैसी नुकीली धारदार चीजों का भी उपयोग नहीं करना चाहिए.