धर्म/अध्यात्म

18 क्विंटल देसी घी से तैयार माखन से किया गया माता श्री बज्रेश्वरी देवी का श्रृंगार

श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करने वाली श्रद्धा की प्रतीक, विश्व-विख्यात बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा के मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी सात दिवसीय घृत मंडल पर्व का आयोजन शुक्रवार को शुरू हो गया। कांगड़ा का बज्रेश्वरी देवी मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है। यहां सती का दाहिना वक्ष गिरा था। कई शताब्दियों से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा घृत पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण घृत पर्व का आयोजन एक साधारण स्तर पर किया गया।

आपको बता दें कि मंदिर में कुल 30 क्विंटल माखन इस बार चढ़ाया गया जिसमें 18 क्विंटल माखन मां की पिंडी पर चढ़ाया गया। यह माखन 20 जनवरी को उतारा जाएगा जिसे बाद में श्रद्धालुओ में बांटा जाना है। मान्यता है कि इस माखन से कई चर्मरोग दूर होते हैं।

इस विशेष घृत मंडल के आयोजन के उद्देश्य के संबंध में कहा जाता है कि जालंधर दैत्य को मारते समय माता के शरीर पर अनेक चोटें आई थीं। इन घावों को भरने के लिए देवताओं ने माता के शीर पर घृत का लेप किया था। उसी परंपरा के अनुसार एक सौ एक देसी घी को एक सौ बार शीतल जल से धोकर उसका माखन बनाकर माता जी कि पिंडी पर चढ़ाया जाता है। इस घी के ऊपर नाना प्रकार के मेवे और फल मेवों की मालाएं सुसज्जित की जाती हैं।

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

5 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

5 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

6 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

6 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

6 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

6 hours ago