Follow Us:

जोगिंदरनगर के इस मंदिर में पंचमुखी महादेव विराजमान, जानें क्या है मान्यता

पी. चंद |

मंडी: उपमंडल जोगिंदरनगर के लांगणा में भगवान शिव को समर्पित प्रसिद्ध मंदिर है, जहां भगवान शिव पंचमुखी महादेव के रूप में विराजमान हैं। भगवान शिव की पंचमुखी प्रतिमा में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों स्वरूपों के दर्शन होते हैं। ईशान, तत्पुरुष, अघोर, वामदेव तथा सद्योजात यह भगवान शिव की पांच मूर्तियां हैं।

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पंचमुखी महादेव लांगणा में चार पहरी विशेष पूजा का आयोजन हुआ और शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

पंचमुखी महादेव मंदिर लांगणा में विराजमान महात्मा बसंत गिरी ने बताया कि मंदिर की विशेष पूजा में प्रथम पहर की आरती की गई और बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से मंदिर में भगतों का तांता लग गया था। वहीं महिलाओं ने मंदिर परिसर में भजन कीर्तन कर भोले बाबा के जयकारे भी लगाए। महात्मा बसंत गिरी ने बताया कि इसी के साथ पंचमुखी महादेव में चल रहे तीन दिवसीय मेले का भी समापन हुआ।