Follow Us:

ज्वालामुखी में माघ मास के गुप्त नवरात्रों का आगाज, कोरोना नाश के लिए पूजा

पी. चंद |

कांगड़ा: विश्वविख्यात ज्वालामुखी मंदिर में आज से आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रे शुरू हो गए हैं। ये नवरात्र 10 फरवरी तक चलेंगे। ज्वालामुखी में आज गुप्त नवरात्रि का विधिवत रूप से पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है।

ज्वालामुखी मन्दिर न्यास सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा ने नवरात्रि का आरंभ किया। इसके साथ ही पुजारी वर्ग और विद्वान पंडितों को माता के जप पाठ का विधिवत संकल्प भी दिलवाया गया।

कन्या पूजन के साथ गुप्त नवरात्रि का आगाज हुआ। विश्व कल्याण, विश्व शांति और वैश्विक महामारी कोरोना के नाश के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जप, तप ,पूजा और पाठ लगातार 8 दिन तक चलेंगे।

गुप्त नवरात्रों के दौरान विश्व शांति और विश्व कल्याण के लिए मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री, अन्य जप और पाठ किए जाएंगे। जिससे संसार को समस्त व्याधियों से निज़ात मिल सके।