धर्म/अध्यात्म

अब घर बैठे हो सकेंगे मां ज्वाला, चामुंडा और ब्रजेश्वरी देवी के दर्शन, LIVE होगी आरतियां

अब घर पर बैठ कर ही दूर दराज के इलाकों में कांगड़ा जिला के शक्तिपीठ मां ज्वाला, मां चामुंडा और मां बज्रेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन हो सकेंगे। तीनों शक्तिपीठों में सुबह और शाम के आरती प्रसारण एमएच-1 चैनल पर दिखाए जाएंगे। इसके लिए निर्धारित निविदा प्रक्रिया अपनाने के उपरान्त एमएच-1 चैनल का चयन किया गया है। इसके बाद आज जिला प्रशासन और एम.एच.-1 के मध्य इस सम्बंध में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौता पत्र हस्ताक्षर के उपरान्त एमएच-1 चैनल पर इन तीन मन्दिरों की आरतियों का सीधा प्रसारण शुरु हो जायेगा। आयुक्त (मन्दिर)-एवं-जिलाधीश कांगड़ा ने इस अवसर पर कहा की जिला प्रशासन के इस प्रयास से श्रद्धालुओं को तो निश्चित रुप से लाभ मिलेगा। साथ ही राज्य में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और मन्दिरों की आय में भी वृद्धि होगी। कोरोना काल में जो लोग मन्दिरों में नहीं आ पा रहे हैं, उन्हे भी दर्शन की सुविधा प्राप्त होगी। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु इस तरह की गतिविधियों को भविष्य में भी बढ़ावा देता रहेगा।

उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने इन शक्तिपीठों से आरती दर्शन के सीधे प्रसारण के बारे जानकारी देते हुए कहा कि ज्वालामुखी मंदिर की आरती प्रतिदिन शीतकाल में शाम 8.30 से 9 बजे जबकि ग्रीष्मकाल में 9.30 बजे से 10 बजे, ब्रजेश्वरी मंदिर की आरती शीतकाल में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक, ग्रीष्मकाल में सुबह 5 बजे से 6 बजे और शीतकाल और ग्रीष्मकाल में रात्रि 7 से 8 बजे प्रसारित की जाएगी। इसी तरह चामुण्डा मन्दिर से आरती दर्शन का सीधा प्रसारण शीतकाल और ग्रीष्मकाल में प्रतिदिन सुबह 8 से 8.30 बजे और शीतकाल में शाम 6.30 बजे से 7 बजे और ग्रीष्मकाल में शाम 8 बजे से 8.30 बजे तक होगा।

उन्होंने कहा इन आरतियों का प्रसारण एम.एच.1 चैनल द्वारा किया जाएगा। इससे ऐसे सभी श्रद्धालुओं के लिए लाइव आरती कारगर साबित होगी, जो श्रद्धालु माता मंदिर तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। इसके साथ ही लाइव आरती के माध्यम से इन शक्तिपीठों के बारे में देश ही नहीं अपितु विदेशों में रहने वाले लोगों तक भी जानकारी पहुंचेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago