एक ऐसा चमत्कारी मंदिर जो बरसाती उफनते नाले के बीच सालों से अपने ही स्थान पर सुरक्षित खड़ा है। इस मंदिर का बरसाती उफान भी कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल के जिला सिरमौर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी के समीप बडोलिया बाबा मंदिर की।

हैरानी की बात यह है कि इन दिनों जिला में भारी बरसात हो रही है। लेकिन फिर भी यह मंदिर सुरक्षित अपने ही स्थान पर खड़ा है। इस मंदिर पर ऊपर चट्टान से गिरना वाला झरना लोगों को यहां रूकने पर मजबूर कर देता है।

कई बार तो इतना भारी पानी इसमें होता है कि मंदिर को छू कर निकल जाता है। यह स्थान श्री रेणुका जी से 5 किलोमीटर पहले पड़ता है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल बारिश के दिनों में इस नाले में एक बाबा जी बह गए थे। सालों से उफनती बरसात के मौसम में मंदिर को छू कर जब बरसाती पानी निकलता है, तो लोग इसे अद्भूत करिश्मा ही मानते हैं।

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…