Follow Us:

पांडवों का बनाया रॉक कट टेंपल है बेजोड़ कला का नमूना!

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित मसरूर टैंपल जिसकी खूबसूरती और शांत वातावरण आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेगा। यह मंदिर नगरोटा सूरियां से तकरीबन 11 किलोमीटर की दूरी पर मसरूर पंचायत में स्थित है। इस मंदिर को रॉक कट टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर को पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान बनाया था।

इस विशालकाय मंदिर का निर्माण चट्टानों को तराश कर किया गया है। इस मंदिर के बीच चौबीस छोटे मंदिर हैं और सामने एक विशालकाय तालाब स्थित है। मसरूर चट्टानों (पर्वत) का फैला हुआ विशाल मंदिर है। यह अदभुत मंदिर पर्यटकों को काफी पसंद आता है।

इस मंदिर को मिट्टी रंग की चट्टानों को तराश कर आकर्षक शैली का रूप दिया गया है। बारीक छोटी-छोटी हस्तकला-शिल्प का सुंदर और बेहद आकर्षक नमूना है। यह मंदिर विश्व भर में प्रसिद्ध है। 1905 ई. में कांगड़ा में आये विनाशकारी भूकंप से मंदिर को काफी क्षति पहुंची थी। मंदिर में राम, लक्षमण और सीता की काले पत्थर की छवियां हैं और भगवान शिव की मूर्ति भी है।