‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजी देवभूमि, सावन के मेले शुरू

<p>प्रदेश भर में आज से सावन के मेले शुरू हो गए। सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और आशीर्वाद के लिए मंदिर में पहुंचने लगे थे। भक्तों ने शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक किया और अपने अच्छे भविष्य की कामना की। बैजनाथ शिव मंदिर में सुबह से भक्तो की भीड़ लगी रही। संजोली स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में महिलाओं, बच्चों व वृद्ध ने पूजा अर्चना की। दिनभर मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जाकर दर्शन कर जलाभिषेक किया।</p>

<p>गौरतलब है कि पौराणिक गाथाओं के अनुसार सावन महीना भगवान शिव का दिन होता है और इस माह में सोमवार को विशेष महत्व होता है। सावन महीने का सोमवार काफी शुभ व फलदायी माना जाता है। मनोकामना पूर्ण करने के&nbsp; लिए सोमवार का व्रत काफी लाभदायक माना जाता है।</p>

<p>सावन के सोमवार पर रखे गए व्रतों की महिमा अपरंपार है। जब सती ने अपने पिता दक्ष के निवास पर शरीर त्याग दिया था, उससे पूर्व महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था। पार्वती ने सावन के महीने में ही निराहार रह कर कठोर तप किया और भगवान शिव को पा लिया। इसलिए यह मास विशेष हो गया और पूरे महीने वातावरण शिवमय हो गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

15 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

31 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

36 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago