शिमला: बसंत आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला फाग उत्सव शुरू

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 130 किलोमीटर दूर रामपुर बुशहर में हर साल बसंत आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला फाग उत्सव का शुरू हो गया है। मेले का मुख्य आकर्षण देव नृत्य और शोभा यात्रा होती है। मेले में देवलू और उन के साथ आए नर्तक दल पारम्परिक वेश भूषा में देव वाद्य यंत्रों की धुनों में खूब नृत्य करते है। पूर्व में जब संसाधन नही थे उस दौरान लोग सर्दियों के विकट परिस्थितियों के बाद आपस मे इसी मेले में आकर मिलते थे।

परम्परानुसार प्रथम दिन राजदरबार मुख्य द्वार पर नगर परिषद की ओर से सभी देवी देवताओं का विधिवत स्वागत किया जाता है। उस के बाद देवता परम्परा के अनुसार राज गद्दी को आशीर्वाद देते हैं, और राजपरिवार की ओर से भी पूजा की जाती है। यह रसम पूरा होते ही दरबार मैदान में दिनभर अपने अपने क्षेत्र के देवी देवताओं के आगे लोग देव वाद्य यंत्रों की थाप पर नृत्य करते हैं। लोग इस दौरान देवी देवताओं से मन्ते मांगते हैं और अपनी समस्याओं को भी सामने रखते है।

(आग खबर के लिए विज्ञापन को स्क्रॉल करें)

इस उत्सव के बाद ही क्षेत्र में लगने वाले मेलों की शुरुआत होती है। पूर्व में जब यातायात और संचार साधन नही थे उस दौरान ऊपरी इलाके के लोग इस मेले में एक दूसरे से मिलते थे। क्योंकी सर्दियी में बर्फबारी और विकट मौसम के कारण एक दूसरे से कट जाते थे। जैसे ही बसन्त आगमन होता था और होली के दूसरे दिन लोग मीलों पैदल चल कर रामपुर पहुंचते थे। फाग मेले में रिश्तेदारों के हाल जानने के साथ खूब मनोरंजन होता था। लोग विकट सर्दियों से छुटकारा मिलने की खुशी मनाते थे।इस मेले के बाद लोग अपने अपने इलाको में जाकर खेती बड़ी और पशु पालन व्यवसाय में जुट जाते थे। आज भी देवी देवताओं की उपस्थिति में होली के दूसरे दिन से परम्परानुसार फाग उत्सव का आयोजन किया जाता है।

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

11 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

12 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

14 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

14 hours ago