श्री नैना देवी में भक्तों की भीड़, अब तक 14 लाख का चढ़ा चढ़ावा

<p>विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में नवरात्रा पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। काफी संख्या में श्रद्धालु माताजी के नवरात्रा पूजन कर चुके हैं और इस दौरान मंदिर न्यास को अब तक चढ़ावे के रूप में कुल 14 लाख 54 हजार रुपए नगद सोना 108 ग्राम एवं चांदी 2 किलो 148 ग्राम प्राप्त हुआ है। वहीं पर जिला पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने भी नवरात्र मेला के दौरान कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने नवरात्रा के पावन उपलक्ष्य पर माताजी के दर्शन किए और घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना भी की।</p>

<p>एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने कहा कि माता श्री नैना देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज यहां पहुंचे हैं और मेला सुख शांति से चले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए इसके लिए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 400 के करीब पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं उन्होंने कहा कि नवरात्रा मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर में नारियल एवं कड़ाह प्रसाद चढ़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड के जवान श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और उनकी सहायता हेतु हमेशा तत्पर हैं। जबकि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि इस बार भी जेब कतरों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की&nbsp; विशेष नजर है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना आए।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

2 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

2 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

2 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

6 hours ago