महानवमी को होती हैं मां सिद्धिदात्री की पूजा

नवरात्र के आखिरी दिन को भक्त महानवमी के रूप में मनाते हैं। शारदीय नवरात्रि के शुरू होते ही लोगों को बेसब्री से महा नवमी का इंतजार रहता है। इस साल 29 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई। ऐसे में इस साल महानवमी 7 अक्टूबर यानि आज है। नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।

इस दिन नवरात्रि पारणा भी होती है, इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री रूप को तिल या अनार का भोग लगा सकते हैं।

तिथि और समय

इस साल नवमी महा-अष्टमी के दिन से ही लग रही है। नवमी के शुरू होने की तिथि 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 54 मिनट है। वहीं 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर नवमी की तिथि समाप्त हो जाएगी।

पूजा और हवन विधि

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर पूजा रूम में मां सिद्धिदात्री का चित्र या मूर्ति लगाएं। इसके बाद मां के चरणों में फूल अर्पित कर भोग लगाएं। इसके बाद हाथ में मौली बांध लें। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। हाथ जोड़कर मां दुर्गा की आराधना करें। कलश को तिलक करें। हाथ में जल, अक्षत और पुष्प लेकर संकल्प करें। फिर आम की लकड़ियों को कुंड में जलाकर मां दुर्गा का आवाह्न करें। जाने-अनजाने में हवन करते समय जो भी गलती हो गयी हो, उसके प्रायश्चित के रूप में गुड़ की आहुति दें।

महानवमी के बाद 8 अक्टूबर को विजयदशमी का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। शारदीय नवरात्रि में देवी के नौ रूपों की पूजा के बाद नवमी को मां दुर्गा को विदाई दी जाती है।

मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व

नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। इनकी कृपा से सभी प्रकार की सिद्धियों की प्राप्ति होती है। देवी सिद्धिदात्री की उपासना से अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व जैसी सभी आठों प्रकार की सिद्धियां साधक को प्राप्त होती हैं।

महानवमी के दिन छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। नवरात्रि का यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से भक्तों पर मां अपनी कृपा बरसाती हैं।

Samachar First

Recent Posts

Mandi mosque Dispute: कोर्ट ने एमसी आयुक्त के आदेश पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को राहत

MANDI:  जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…

2 hours ago

हमीरपुर डीसी कार्यालय में सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…

2 hours ago

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

2 hours ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

2 hours ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

2 hours ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

3 hours ago