धर्म/अध्यात्म

19 नवंबर 2021 को लगने जा रहा है सदी का सबसे बड़ा ‘चंद्रग्रहण’

19 नवंबर 2021 को साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार शुक्रवार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इस चंद्रग्रहण को सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण माना जा रहा है। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जिसके कारण सूतक काल नहीं लगेगा। भारत में यह ग्रहण अरुणाचल प्रदेश और असम के चरण उत्तर-पूर्वी हिस्सों से चंद्रोदय के ठीक बाद बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा। जबकि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में यह पूरी तरह नजर आएगा।

भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण काफी लंबे समय तक रहेगा। ग्रहणकाल की कुल अवधि लगभग 5 घंटे 59 मिनट तक होगी। 19 नवंबर को लेगने वाल ये चंद्रग्रहण इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। इसके बाद अगला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा।

वैज्ञानिकों के नजरिए से इस ग्रहण को काफी खास माना जा रहा है। वैज्ञानिको के अनुसार 19 नवंबर को लगने वाल यह चंद्रग्रहण 580 सालों बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि धार्मिक नजरिये से ग्रहण का लगन अशुभ माना गया है। इस ग्रहण का कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान

ग्रहण को लेकर कुछ धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं। कहा जाता है कि ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं करना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य लोगों को भी सुई में धागा नहीं डालना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए । क्योंकि ग्रहण के दौरान पड़ने वाली रोशनी बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होती। ग्रहण के समय कुछ काटना-छिलना नहीं चाहिए। इस दौरान भगवान के मंदिर को ढक कर रख देना चाहिए और पूजा पाठ करना चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

6 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

6 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

6 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

9 hours ago