कन्या देवी के श्राप से बेटी से विवाह रचाने गया राजा, बारातियों संग बन गया पत्थर

पहाड़ी प्रदेश हिमाचल के चप्पे चप्पे पर देवी-देवता रमण करते है। यहां हर जगह का अपना अद्भुत एक इतिहास है जिसे सुनते ही लोग दांतो तले उंगली दबा लेते हैं। ऐसी ही एक एतिहासिक कहानी सुलह के कन्या देवी मंदिर से जुडी हुई है। जहां  झरेट गांव में कोहड़ी पत्थर को लोग आज भी नफ़रत की निगाहों से देखते है। मंदिर के पास ही ये बदसूरत सा बड़ा पत्थर है। इसके अलावा भी क्षेत्र में कई छोटे छोटे बदसूरत पत्थर भी हैं।

माना जाता है की ये जो बड़ा बदसूरत सा दिखने वाला पत्थर है ये एक राजा है जो अपनी बेटी के श्राप से पत्थर बन गया। क्योंकि राजा अपनी ही बेटी से  विवाह करने आया था और बेटी के श्राप से पत्थर में तब्दील हो गया। क्षेत्र में इसी तरह के छोटे छोटे बदसूरत पत्थर देखने को मिलते हैं स्थानीय लोगों का कहना  है कि ये राजा के साथ आए बाराती थे।

किमदन्ति के अनुसार द्वापर में योल रियासत के  राजा के घर एक कन्या ने जन्म लिया। राजा के पुरोहित ने बताया कि ये  जब कन्या राजा के विनाश का कारण बनेगी। पुरोहित से उपाय पूछने पर बताया कि बेटी को दान करने कर दो। राजा ने कन्या का किसी को दान कर दिया। सालों बाद राजा ने उस क्षेत्र में उसी सुंदर कन्या को देखा तो उसकी खूबसूरती पर मुग्ध हो गया और जबरन अनजाने में अपनी ही लड़की से विवाह करने बारात लेकर पहुंच गया। लेकिन कन्या ने राजा को इस भूल के लिए श्राप दे दिया। परिणामस्वरूप बारात सहित राजा पत्थर में तब्दील हो गई। कहा जाता है कि कन्या भी कुछ ही दूरी पर अदृश्य हो गई। जिस जगह बाद में कन्या के प्रकट हुई उस जगह पर कन्या देवी का मंदिर बना हुआ है।

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 hour ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago