धर्म/अध्यात्म

आज है सर्व पितृ अमावस्या, जाने क्या है आज के दिन का महत्व

आज बुधवार को पितृ पक्ष का अंतिम दिन है। आज के दिन को सर्व पितृ अमावस्या भी कहा जाता है। पितृ पक्ष में सर्व पितृ अमावस्या का विशेष महत्व है। आज के दिन उन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है जिनकी मृत्यू की तिथि पता नहीं होती। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन श्राद्ध किए जाने से पितरों की आत्‍मा को शांति मिलती है। आज के दिन धरती पर आए सभी पितरों को श्राद्ध कर्म करके पितृ लोक में विदा करते हैं।

शास्‍त्रों के अनुसार आश्विन माह कृष्‍ण पक्ष की अमावस्‍या त‍िथ‍ि को सर्व प‍ितृ श्राद्ध त‍िथ‍ि कहा जाता है। इस द‍िन भूले-ब‍िसरे प‍ितरों की आत्‍मा की शांत‍ि के ल‍िए श्राद्ध क‍िया जाता है। इस द‍िन अगर पूरे मन से और व‍िध‍ि-व‍िधान से प‍ितरों की आत्‍मा की शांत‍ि श्राद्ध क‍िया जाए तो न केवल प‍ितरों की आत्‍मा शांत‍ होती है बल्कि उनके आशीर्वाद से घर-पर‍िवार में भी सुख-शांत‍ि बनी रहती है।

ऐसे करें सर्व पितृ अमावस्या का श्राद्ध

पितरों के लिए बनाए गए भोजन से पहले पंचबली भोग लगाया जाता है। इसमें भोजन से पहले पांच ग्रास, गाय, कुत्ता, कौवा, चींटी और देवों के लिए अन्न निकाला जाता है। इसके साथ ही ब्राह्मण को भोजन कराया जाता है। कहते हैं कि पितरों के भोजन साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर ही बनाएं। पितृ पक्ष के आखिरी दिन पिंडदान और तर्पण की क्रिया की जाती है। शाम को दो, पांच या सोलह दीपक जलाने की भी मान्यता है। कहते हैं कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

सर्व पितृ अमावस्या में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन स्नान और दान का भी विशेष भी महत्व है। इस दिन हर प्रकार की बुराई से बचने का प्रयास करना चाहिए। नशा आदि से भी बचना चाहिए। क्रोध और अहंकार के साथ लोभ से भी दूर रहना चाहिए। इस दिन पितरों के योगदान को याद करना चाहिए और उनका आभार व्यक्त करना चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

23 mins ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

59 mins ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

2 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

2 hours ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

13 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

13 hours ago