Categories: खेल

Asian Games 2018: 16 साल के निशानेबाज सौरभ ने आगाज़, भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

16 साल के  निशानेबाज सौरभ चौधरी ने 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि इसी स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने भी पोडियम पर जगह बनाते हुए कांस्य जीता। 16 साल के युवा निशानेबाज ने जेएससी शूटिंग रेंज में हुये फाइनल में एशियाई खेलों का रिकार्ड बनाते हुए 240.7 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और स्वर्ण जीता।

भारत के लिए इसी स्पर्धा में दूसरा पदक अभिषेक ने दिलाया। 29 साल के निशानेबाज ने 219.3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य जीता। इस वर्ग का रजत पदक जापान के तोमोयूकी तात्सुदा ने जीता। वह 239.7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। फाइनल में सौरभ काफी समय तक बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर बने रहे थे लेकिन जैसे ही मात्सुदा ने 8.9 का शॉट लगाया सौरभ को मजबूत बढ़त मिल गयी और उनके आखिरी क्षणों में 10.2 के शॉट के साथ वह शीर्ष पर आ गए।

इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में भी सौरभ ने इतना ही लाजवाब प्रदर्शन किया था और वह 586 के सर्वाधिक स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे थे जबकि अभिषेक ने 580 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इस स्पर्धा में उतरे दोनों भारतीय निशानेबाजों ने देश के लिये पदक दिलाये।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

36 seconds ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

4 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago