Categories: खेल

वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास लेंगे धोनी !

<p>महेंद्र सिंह धोनी विश्&zwj;व कप 2019 के बाद संन्&zwj;यास लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीली जर्सी में धोनी आखिरी बार सेमीफाइनल या फाइनल में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि धोनी का आखिरी मैच कौन सा होगा और न ही धोनी ने संन्यास का ऐलान किया है। लेकिन ये लगभग तय माना जा रहा है कि टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी का भी आखिरी मैच होगा। शायद इसके बाद प्रशंसक उन्हें नीली जर्सी में नहीं देख सकेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने यह खुलासा किया है।</p>

<p>अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है तो फिर धोनी का आखिरी मैच भी 14 जुलाई को ही हो सकता है। हालांकि बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इस बात की उम्मीद बहुत कम है कि विश्व कप के बाद बी धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला भी अचानक ही लिया था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वो संन्यास का ऐलान भी कुछ इस तरह से करेंगे। हालांकि क्रिकेट प्रेमी धोनी को मैदान में विदाई देना चाहेंगे।</p>

<p>धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्हें वनडे का महान खिलाड़ी माना जाता है। 90 टेस्&zwj;ट, 348 वनडे और 98 टी20 मैच खेलने वाले एमएस धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 21 हजार से ज्&zwj;यादा रन हैं। उनकी गिनती दुनिया के महानतम विकेटकीपर्स में होती है। इस विश्व कप में धोनी धीमी बल्लबेजी की वजह से भी आलचकों के निशाने पर हैं। अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ धोनी की धीमी पारी पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी सवाल उठाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी की धीमी पारी पर सचिन तेंदुलकर ने निराशा जताई थी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3449).jpeg” style=”height:913px; width:670px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago