खेल

BCCI ने महिला IPL को दी हरी झंडी, अगले साल 6 टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट

पुरुष IPL के बाद अब महिला IPL की भी शुरुआत होगी। BCCI ने महिला आईपीएक को हरी झंडी दे दी है। BCCI अगले साल 6 टीमों के बीच महिला IPL का आयोजन करने की तैयारी में है। शुक्रवार को मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि महिला क्रिकेटरों के लिए 2023 से 6 टीमों की टी20 टूर्नामेंट को शुरू करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘एजीएम ने इसकी स्वीकृति दे दी है। हम इसे अगले साल तक शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।’ बीसीसीआई पर काफी समय से महिला आईपीएल शुरू करने का दबाव है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के साथ इस साल से तीन टीमों की लीग शुरू करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने भी ऐसी योजनाओं की घोषणा की है। ऐसे में बोर्ड पर और भी ज्यादा दबाव बन गया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago