Categories: खेल

कोहली ने दिया धोनी के आलोचकों को जवाब, धोनी के ईशारों पर रन बनाती है टीम

<p>भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अलोचना करने वालों को कप्तान विराट कोहली ने करारा जवाब दिया है। तारीफ़ करते हुए कोहली ने कहा कि वे एक महान ख़िलाड़ी हैं और उनका अनुभव हमेशा हमारे काम आता है। उन्हें अच्छे से पता है कि पिच पर क्या करना है। पिछले बल्लेबाज़ों के साथ-साथ कैसे मैच को ख़त्म करना औऱ कितना टारगेट रख़ना है वे अच्छे से जानते हैं।</p>

<p>कोहली ने कहा कि &#39;धोनी हमें संदेश भेजते हैं कि इस पिच पर क्या स्कोर अच्छा रहेगा। अगर उन्होंने कहा कि इस पिच पर 265 रन अच्छे रहेंगे तो हम 300 रन बनाने की कोशिश नहीं करते। एम एस धोनी हमारे लीजेंड हैं और वो हमारे लिए ऐसा ही खेल दिखाते रहेंगे।&#39; जब भी उनका दिन खराब होता है तो लोग बातें बनाने लग जाते हैं। लेकिन, हम उनके साथ हैं, उन्होंने हमें कई मैच जिताए हैं।&#39;</p>

<p>दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने पिछले 2 मैचों में सही प्रदर्शन नहीं किया। उनके फैन्स के साथ-साथ पूरे इंडिया की उनकी पारी में ख़ासतौर पर नज़र रहती है, लेकिन पिछले 2 मैचों में वे सहीं से स्कोर नहीं कर पाए और गेंदे बहुत ज्यादा खेली। इस पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी ऐतराज जताया था जिसके बाद धोनी की आलोचना और भी बढ़ गई।</p>

<p>गुरुवार को वेस्टइंडीज़ के साथ हुए मैच भी बेशक धोनी ने 61 गेंदों में 56 रन बनाए… लेकिन 35 रन तक उनकी पारी बहुत स्लो थी जिसपर लोगों में निराशा है। हालांकि, बाद में उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाकर सबको हक्का-बक्का कर दिया लेकिन पहली पारी स्लो थी। वहीं, समझदार और क्रिकेट के कुछ फ़ैन्स ये भी कह रहे हैं कि धोनी अच्छे से जानते हैं कि अग़र उन्होंने अपना विकेट गंवाया तो पीछे कोई बल्लेबाज़ सही से टिक नहीं पाएगा और टीम इंडिया 50 ओवर से पहले ही ऑलआउट हो जाएगी। इस कड़ी में अब कप्तान कोहली ने अपने अनुभव सांझा करते हुए आलोचकों को जवाब दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

17 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

17 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

17 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

17 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

19 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

20 hours ago