ओवरलोडिंग पर कंडक्टर ने बस उतारा, HRTC बस के आगे लेट गए छात्र

<p>हिमाचल प्रदेश सरकार या फ़िर कहे अधिकारियों ने ओवरलोडिंग पर चालान के आदेश तो जारी कर दिए… लेकिन ये आदेश अब सरकार और अधिकारियों के गले का फांस बन गए हैं। आदेशों के मुताबिक बसों के ड्राइवर-कंडक्टर स्कूल कॉलेज के बच्चों औऱ कई सवारियों को बसों में नहीं बिठा रहे जिसका सारा नुकसान सिर्फ और सिर्फ यात्रियों को झेलना पड़ रहा है।</p>

<p>कुल्लू में आए दिन स्कूली छात्र स्कूल में हाजिरी दर्ज कराने के बजाए सड़कों पर एटेंडेंस लगा रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को शिमला के ढली में बस परिचालक ने कॉलेज के छात्रों को बस से उतार दिया। गुस्साए छात्रों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया और बस के आगे लेट गए। सड़क पर इस बवाल का जहां सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं निगम और प्राइवेट बस के चालक परिचालक भी सरकार की नाकामियों को शिकार हो रही है।</p>

<p><iframe allowfullscreen=”” frameborder=”0″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/N2e7YsOT2SU” width=”640″></iframe></p>

<p>सरकार और अधिकारियों के आदेशों ने यात्रियों और कंडक्टरों को लड़ने पर मजबूर कर दिया है। हैरानी की बात तो ये भी कि मौजूदा सरकार में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी इस बात को मान रहे हैं कि इतनी सख़्ती की ज़रूरत नहीं थी। बिना सरकार के पूछे अधिकारियों ने आदेश जारी कर दिये। ग़ौर करने वाली बात तो ये है कि सरकार भी इस बारे में हल निकालने में फ़ेल साबित हो रही है। ओवरलोडिंग ग़लत है… इस बात में तो कोई दो राय नहीं है। लेकिन अग़र आदेश जारी हो चुके हैं तो सरकार और उनके अधिकारियों को उसका समाधान निकालना चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम

जिला चम्बा के पांगी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस पार्टी के…

17 mins ago

मण्डी के आकाश वर्धमान टेक्सटाइल में बने वाईस प्रेजिडेंट

जिले के सरकाघाट उपमंडल में बलद्वाड़ा के रहने वाले आकाश ठाकुर ने एक नया आकाश…

21 mins ago

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

3 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

7 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

7 hours ago