<p>दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित नेशनल मिक्स मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में चंबा के जनजातीय क्षेत्र होली की प्रियंका अपने दम पर गोल्ड मैडल जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने अंडर-19 प्रतियोगिता में हिमाचल की ओर से इकलौती खिलाड़ी के तौर पर शिरकत की। 7 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई इस चैंपियनशिप में प्रियंका ने महाराष्ट्र, हरियाणा और केरल जैसे प्रदेशों की खिलाडिय़ों को चित किया।</p>
<p>अपने दम पर जनजातिय क्षेत्र होली की ग्राम पंचायत होली के छोटे से गांव गुसाल की रहने वाली प्रियंका ने जब गुसाल गांव का रोशन किया है तो उनके गांव के लोग काफी गदगद हैं। प्रियंका की यह उपलब्धि उन लड़कियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाली है, जिन लड़कियों को बारहवीं कक्षा के बाद होली में न कॉलेज की पढ़ाई नसीब होती और न ही कोई उद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्ति की सुविधा है।</p>
<p>बता दें कि आज भी होली क्षेत्र में कोई भी कॉलेज या आईटीआई न होने के कारण यहां की लड़कियों को अपनी पढ़ाई बारहवीं पास करते ही बन्द करनी पड़ती है। प्रियंका के पिता सरकारी कर्मचारी हैं और उनका तबादला धर्मशाला हो गया, जहां प्रियंका की प्रतिभा को निखार मिला। लेकिन सुविधाओं के अभाव में न जाने कितनी प्रियंका होली क्षेत्र में कामयाबी की लंबी उड़ान भरने को व्याकुल रहने वाली हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3589).jpeg” style=”height:444px; width:800px” /></p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…