Follow Us:

14 मई को शुरू हो रही प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर टीम का चयन

हमीरपुर में 14 मई को होने वाले प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन कर लिया गया है. जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने टीम की घोषणा करते हुए बताया की विकास टीम के कप्तान होंगे.

जसबीर कुमार |

हमीरपुर में 14 मई को होने वाले प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन कर लिया गया है. जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने टीम की घोषणा करते हुए बताया की विकास टीम के कप्तान होंगे. टीम कोच रजनीश शर्मा व टीम मैनेजर अनिल शर्मा रहेंगे.

पुरुष वर्ग में 100 मी दौड़ में विकास और नकुल, 200 मी में विकास और किशन, 400 मी में नितिन और किशन, 800 मी में अमित, 1500 मी में साहिल और राहुल, 5 किमी में साहिल शर्मा और साहिल ठाकुर, 10 किमी में संजीव कुमार और राहुल रांगडा, रोहित और आदित्य लम्बी कूद में चयनित हुए.

महिला वर्ग में 100मी व 200मी दौड़ में प्रिया, मनीषा 200मी व 400 मी में, प्रियंका 400 मी में, 800 मी में ऋचा और शालिनी, 1500 मी में मधु और शिवानी, लम्बी कूद में शिवानी और मधु का चयन हुआ.

लड़कों के अंडर 20 वर्ग में 100मी दौड़ में अमन और ओजस, 200 मी में ओजस और हर्ष, 400 मी में निशांत और हर्ष, 800 मी में अभय और रजत, 1500 मी में चमन और अभय, 5 किमी में चमन और रोहित, 10 किमी में अभय और रोहित, लम्बी कूद में हर्ष और विशान्त, शॉटपुट में आनंद और आयुष चयनित हुए.
लड़कियों के अंडर 20 वर्ग में शीतल 100 मी व 200मी दौड़ में, कशिश 200मी व 400 मी में, ऋचा 800 व 1500 मी में, शिवाली 5 व 10 किमी, 1500 मी में मधु और शिवानी, लम्बी कूद में सिया और शिवानी, नैंसी और अंकिता का चयन शॉट पुट में हुआ.

लड़कों के अंडर 18 वर्ग में 100मी व 200 मी दौड़ में नीरज और सूर्या, 400 मी व 800 मी में आयन व अभिषेक, 1500 मी में माहुल व आदित्य पटियाल, 3 किमी में सार्थक व समीर, लम्बी कूद में कार्तिकेय व आकाश, शॉटपुट में विवेक और राहुल चयनित हुए.

लड़कियों के अंडर 18 वर्ग में संजना 100 मी व 200मी दौड़ में, दिव्या 200मी व 400 मी में, सयाषा 100 व 400 मी में, इशिता 800 व 1500 मी, राशी 1500 मी व 3 किमी, लम्बी कूद में प्रिया और मुस्कान का चयन शॉट पुट में हुआ.

लड़कों के अंडर 16 वर्ग में आयुष 100 मी व लम्बी कूद में, कृशिव राजगुरु 100 मी व 300 मी दौड़ में, अंश 300 मी में, अतुल 800 मी में, सुजल 800 मी में व 2000 मी में, आदित्य 2000 मी में, आदित्य लम्बी कूद में, आर्यन व अनीश शॉट पुट में चयनित हुए.

लड़कियों के अंडर 16 वर्ग में अम्बिका 100 मी और 300 मी दौड़ में, ईषिता 100 मी में, रितिका 300 मी में, अंकिता ठाकुर व अंकिता शर्मा 800 मी, सुहानी व वंशिका 2 किमी व लम्बी कूद में, याशिका व सानिया का चयन शॉट पुट में हुआ.

लड़कों के अंडर 14 वर्ग में आयुष 60 मी व 600 मी में, स्नेह वर्धन 60 मी व 600 मी में, आर्यन लम्बी कूद में, उत्त्कर्ष व आदित्य शॉट पुट में चयनित हुए.
लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में अक्षिता 60 मी व 600 मी में, चाहत 60 मी में, कशिश 600 मी व शॉटपुट में, परिधि लम्बी कूद में, शगुन का चयन शॉट पुट में हुआ.