खेल

हिमाचल के स्विंग गेंदबाज़ को पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा

हिमाचल प्रदेश के स्विंग गेंदबाज वैभव अरोड़ा पर आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी में जमकर बोली लगी। 20 लाख की बेस प्राइस वाला ये गेंदबाज अब करोड़पति बन गए है। इन्हें पंजाब किंग्स ने दो करोड़ की रकम देकर अपने साथ जोड़ लिया। इससे पहले ये गेंदबाज कोलकाता के साथ था। अभी तक उनका करियर देखा जाए तो वैभव ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 8 मैच खेले हैं और 29 विकेट लिए हैं। लिस्ट-ए में उन्होंने पांच मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए हैं.। टी20 में उन्होंने 12 मैच खेले हैं 12 विकेट लिए हैं।

अरोड़ा 14 साल की उम्र में 2011 में अंबाला से चंडीगढ़ आ गए थे। उन्होंने डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8 सी में दाखिला लिया और क्रिकेट एकेडमी से भी जुड़ गए। तीन बार वह पंजाब की अंडर-19 टीम के कैम्प में शामिल किए गए लेकिन इससे आगे नहीं जा पाए। 2018 में वह पंजाब से हिमाचल प्रदेश पहुंचे और पेशेवर क्रिकेटर बन गए। अरोड़ा पर काफी फ्रेंचाइजियों की नजरें थीं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इस गेंदबाज ने छह मैचों में 10 विकेट लिए थे। इसके बाद ये आईपीएल टीमोंकी नजरों में आ गए।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago