खेल

हमीरपुर के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2022 की सोमवार को घोषणा के साथ ही हिमाचल को बड़ी $खुशखबरी मिली है. प्रदेश के हमीरपुर जिला के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को इस बार अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है. हमीरपुर जिला के पटनौण के रहने वाले वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने हाल ही में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारत को रजत पदक दिलाया था. विकास ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 346 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम किया था. उन्होंने स्नैच में 155 किलोग्राम, जबकि क्लीन एंड जर्क में 191 किलोग्राम भार उठाया. विकास ने उससे पहले भी 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था, जबकि 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में वह भारत को रजत पदक दिला चुके हैं.

इस तरह लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने पदक अपने नाम किया. उधर, टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल अंचता को इस बार के खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है. अर्जुन अवार्ड के लिए विकास ठाकुर सहित 25 खिलाडिय़ों को चुना गया है. सात कोच द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित होंगे. वहीं, चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाडिय़ों और कोच को पुरस्कार प्रदान करेंगी.

Kritika

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

13 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

13 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

13 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

13 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

13 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

13 hours ago