खेल

भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आज, दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति!

टी-20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड में ग्रुप बी का अहम मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। क्योंकि ये दोनों ही टीमें पाकिस्तान के खिलाफ अपना एक-एक मैच हार चुकी हैं।

दोनों ही टीमें ग्रुप बी की शीर्ष दो जगह बनाने और सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच करो या मरो जैसा होगा। भारत के लिए ये मैच जीतना इसलिए भी अहम है क्योंकि पाकिस्तान से 10 विकेट से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज मुहोम्मद शमी पर भी आलोचकों ने कई तरह के सवाल उठाए थे।

क्या कहते हैं आंकड़े

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को ये मैच जीतना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि अब तक के आंकड़ों के अनुसार भारत टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दो मुकाबलों में अपने दोनो ही मैच हार चुका है।

इस प्रकार रहेगी टीम

भारतीय टीम की बात करें तो टीम में विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर।

न्यूजीलैंड- केन विलियमसप (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, टिम सीफर्ट, ईश सोढी, टिम साउदी।

 

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

14 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

14 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

14 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

14 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

16 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

17 hours ago