खेल

नहीं रहे हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह, ऊना में हुआ निधन

भारतीय टीम के कप्तान रहे हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन हो गया है. वह 92 साल के थे. ऊना में उन्होंने अपने घर पर गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली और सुबह पांच बजे उनका निधन हो गया. वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. जानकारी के अनुसार, चरणजीत सिंह ऊना जिला मुख्यालय के पीरनिगाह रोड पर मैड़ी में रहते थे. उनका जन्म 3 फ़रवरी 1931, ऊना में हुआ था. वह पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और 1964 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था.

जानकारी के अनुसार, चरणजीत सिंह ने पंजाब के गुरदासपुर और लायलपुर से अपनी स्कूली पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने लुधियाना से एग्रीकल्चर में बीएसई की पढ़ाई की और बाद में वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक पद पर भी रहे. स्कूली स्तर पर उन्होंने हॉकी खेलना शुरू किया था.

वह साल 1949 में पंजाब यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम में शामिल हुए है और बाद में उन्हें यूनिवर्सिटी टीम का कप्तान बनाया गया. साल 1950 में उन्हें भारतीय हॉकी टीम में चुना गया. 1951 और 1955 में पाकिस्तान गई भारतीय टीम में चरणजीत सिंह को शामिल किया गया. 1959 में यूरोप दौरे के लिए गई भारतीय टीम का भी चरणजीत सिंह हिस्सा रहे. रोम ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में चरणजीत सिंह को शामिल किया गया था. लेकिन वह इस स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में इंजुरी की चलते नहीं खेल पाए थे.साल 1961 में उन्हे भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया. बाद में उनके नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता.

चरणजीत सिंह का साल-दर-साल प्रदेश निखरता रहा. एसे में उन्हें 1963 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया. लेकिन 1964 में ओलपिंक गोल्ड जीतने के बाद उन्हें सरकार ने पद्म श्री सम्मान दिया.इसके अलावा, भी उन्हें राज्यस्तरीय और अन्य सम्मान मिले. वह हिमाचल और पंजाब में कई विभागों और संस्थाओं के सदस्य और पदाधिकारी भी रहे थे.

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

19 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

19 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

20 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

20 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

20 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago