क्राइम/हादसा

नक्सलियों ने उठाया छात्रों के बवाल का फायदा, बम विस्फोट कर उड़ाया रेलवे ट्रैक

झारखंड-बिहार बंद के दौरान नक्सलियों ने रेलवे को निशाना बनाया है। धनबाद रेल मंडल के चिचाकी और करमाबांध रेलवे स्टेशनों के बीच पोल संख्या 333/16 पर बम विस्फोट कर अप और डाउन पटरी उड़ा दी। इससे हावड़ा और नई दिल्ली रेल रूट पर परिचालन ठप हो गया। रेल पटरी उड़ाये जाने की सूचना मिलते ही पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल कंट्रोल कार्यालय में खलबली मच गई। तुरंत ट्रेन परिचालन रोक दिया गया। नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-राजधानी, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। घटना बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद घटी। रेल कंट्रोल को पटरी उड़ाए जाने की सूचना 12.34 बजे मिली।

नक्सलियों के बंद के कारण रेलवे अलर्ट मोड में है। गति को नियंत्रित कर ट्रेनों का परिचालन करने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। शायद यही कारण है कि विस्फोट से ट्रेन को नुकसान नहीं हुआ। रेलवे ने गुरवार सुबह ट्रैक का मरम्मत कर परिचालन शुरू किया। पहली गाड़ी गया-धनबाद इंटरसीटी एक्सप्रेस को एमटी कोच बनाकर चलाई गई। यह गोमो स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर पहंची। हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर धनबाद-गया के बीच करीब सात घंटे तक रेल परिचालन बाधित हुआ।

नक्सलियों ने 27 जनवरी को झारखंड-बिहार का आह्वन किया है। यह बंद भाकपा पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस और उनकी नक्सली प्रत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाई गई है। इसी दौरान नक्सलियों ने चिचाकी और करमाबांध के बीच विस्फोट किया। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पोस्टर भी छोड़ा है। इसमें प्रतिरोध दिवस को सफल बनाने की बात कही गई है।

प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी का विरोध और जेल में इलाज की मांग को लेकर नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद से पहले 21 से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाया। इस दाैरान भी हिंसा किया। गिरिडीह जिले में मोबाइल टावर और पुल को उड़ाया था।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

20 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

20 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

20 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

21 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

21 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago