<p>भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम हंगरी में खेलेगी। यहां बुडापेस्ट में 23-26 अक्टूबर के बीच होने वाली अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ की प्रतियोगिता ग्रैंडस्लैम 2020 में भाग लेगी। इसमें भारतीय टीम में दो महिला, तीन पुरुष खिलाड़ी और एक कोच शामिल हैं। सरकार इस दल का खर्चा वहन करेगी। टीम प्रतियोगिता के लिये 19 अक्टूबर को रवाना होगी। टीम को रवाना होने से पहले कोरोना के दो निगेटिव जांचों के डॉक्टर द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट दिखाने होंगे।</p>
<p>इस 6 सदस्यीय टीम में महिला टीम में मणिपुर की 25 साल की सुशीला देवी (48 किग्रा) और दिल्ली की 22 साल की तूलिका मान (78 किग्रा) शामिल हैं। पुरुष टीम में पूर्व ओलंपियन और 28 साल के अवतार सिंह (100 किग्रा), पंजाब के 22 साल के जसलीन सिंह सैनी (66 किग्रा) और 24 साल के विजय यादव (60 किग्रा) शामिल हैं। इन पांच खिलाड़ियों के साथ कोच जीवन शर्मा भी हंगरी जाएंगे।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1351).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<p> </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…