Follow Us:

IPL मेगा ऑक्शन: बेंगलुरु में 12-13 फरवरी को होगी नीलामी, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

डेस्क |

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL) सीजन 15 के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो गई है। बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इस बार आईपीएल के लिए 1270 खिलाडियों ने रजिस्टर कराया था। इसमें से 590 खिलाड़ी शॉर्ड लिस्ट हुए हैं। इसमें से 228 कैप्ड प्लेयर्स हैं जबकि 355 अनकैप्ट प्लेयर्स हैं। इसके अलावा 7 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन से भी हैं।

इस बार ऑक्शन में 370 भारतीय खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं जबकि 220 विदेश खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 47 नाम हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के 34 और दक्षिण अफ्रीका के 33 खिलाड़ी हैं। एसोसिएट देशों में नामीबिया के तीन, स्कॉटलैंड के 2 और नेपाल का एक खिलाड़ी है।

भारत की ओर से कई बड़े नाम जैसे- श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर. अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ईशांत शर्मा, उमेश यादव आदि इस बार की नीलामी में हिस्सा लेंगे। वहीं, विदेश खिलाड़ियों में फाफ डु प्लेसिस, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, कागिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डि कॉक, जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, वानिंडु हसरंगा भी शामिल होंगे।

बता दें कि इस बार IPL में कुल 10 फ्रैंचाइजी टीमें शामिल होंगी। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद की टीम शामिल हैं।