खेल

काजा में पहली बार आयोजित होगी पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता, 6 टीमें लेंगी भाग

आइस हॉकी रिंक काजा में पहली बार पुरूष वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन होने जा रहा है। आइस हॉकी एसोसियेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आइस हॉकी एसोसियेशन ऑफ लाहौल स्पिति को राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 की मेजवानी का पत्र प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 13 मार्च 2022 से 20 मार्च तक आईस हॉकी रिंक में होगी।

आईस हॉकी एसोसियेशन ऑफ लाहौल स्पिति का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक वर्मा से मिला और राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। एलोसिएशन ने बताया कि इससे पहले यहां पर महिला वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो चुका है। ऐसे में इस बार पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजन मिलना स्पिति के लिए बड़ी बात है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुरूष वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 की मेजबानी का अवसर मिला है। इसके आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। हमारे लिए गर्व की बात है कि वर्ष दूसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता यहां होने जा रही है। आईस हॉकी से अब स्पिति की पहचान खेल जगत में व्यापक स्तर पर होने लगी है। वहीं स्पीति के बच्चों में आइस हॉकी के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। साथ ही साथ पर्यटन उद्योग को भी नए पंख लगेंगे।

ये टीमें लेंगी हिस्सा
आईटीबीपी, लदाख स्काउट, हिमाचल प्रदेश, यूटी लदाख, दिल्ली और महाराष्ट्र की टीमें हिस्सा लेंगी। 12 मार्च तक सभी टीमें काजा पहुंच जाएगी। आईस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी इस प्रतियोगिता में भी मौजूद रहे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago