खेल

मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, ट्विट पर किया संन्यास का ऐलान

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बुधवार को उन्होंने 39 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। मिताली पिछे 23 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही हैं। मिताली ने बुधवार को ट्विटर पर संदेश जारी कर अपने संन्यास का ऐलान किया है। मिताली ने लिखा, “मैं एक छोटी बच्ची थी जब मैंने ब्लू जर्सी पहनकर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। ये सफर काफी लंबा रहा जिसमें हर तरह के पल देखने को मिले, पिछले 23 साल मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक थे। हर सफर की तरह ये सफर भी खत्म हो रहा है और आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान करती हूं।”

मिताली ने आगे लिखा, मैंने जब भी फील्ड पर कदम रखा, हमेशा अपना बेहतर करने की कोशिश की और टीम को जीत दिलाने पर फोकस किया। मुझे लगता है कि अपने करियर को अलविदा करने का यही सही समय है, जहां पर भारत का भविष्य युवा खिलाड़ियों के हाथ में है। मैं बीसीसीआई, सचिव जय शाह और बाकी सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं।

उन्होंने कहा कि इतने सालों तक टीम की कप्तानी करना वाकई सम्मान और गर्व की बात है। मुझे इसने एक बेहतर इंसान बनने में मदद की और उम्मीद करती हूं कि भारतीय महिला क्रिकेट को इसका फायदा हुआ होगा।” एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा यह सफर भले ही खत्म हो गया है। लेकिन, दूसरा इंतजार कर रहा है। मैं खुद को इस खेल से जोड़े रखना चाहूंगी। मैं भारत और दुनिया में वुमेंस क्रिकेट की बेहतरी और उसे बढ़ावा देने की दिशा में योगदान देने के लिए तैयार हूं। सभी फैंस का मुझे प्यार और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया।

http://<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>Thank you for all your love &amp; support over the years!<br>I look forward to my 2nd innings with your blessing and support. <a href=”https://t.co/OkPUICcU4u”>pic.twitter.com/OkPUICcU4u</a></p>&mdash; Mithali Raj (@M_Raj03) <a href=”https://twitter.com/M_Raj03/status/1534454266324205568?ref_src=twsrc%5Etfw”>June 8, 2022</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

मिताली के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 232 वनडे मैचों में 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए हैं। वनडे में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। उनके नाम 7 शतक और 64 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा मिताली ने अपने करियर में 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 43.68 की औसत से 699 रन बनाए हैं। टेस्ट में एक दोहरा शतक भी उनके नाम है। इसके साथ ही 89 टी-20 मैच में 2364 रन बनाए हैं। इसके अलावा बतौर कप्तान सबसे अधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी मिताली राज के नाम है।

 

 

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

2 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

2 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

2 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

5 hours ago