खेल

MP ने रचा इतिहास, फाइनल मुकाबले में मुंबई को हराकर पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी

मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन टीम मुंबई को रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया है। आखिरी दिन मुंबई ने एमपी के सामने जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम ने 29.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

मध्य प्रदेश की इस जीत के हीरो यश दुबे, शुभम शर्मा और रजत पाटीदार रहे जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ टीम को बढ़त दिलाई थी। एमपी ने इस खिताब के साथ 67 साल का सूखा खत्म किया है।

बात मुकाबले की करें तो मुंबई की पहली पारी में सरफराज खान के शतक के दम पर 374 रन बनाए थे। वहीं एमपी ने पहली पारी में 536 रन बोर्ड पर लगाकर 162 रनों की लीड हासिल कर मैच पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया था। मध्य प्रदेश के लिए यश दुबे, शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शतक जड़े थे। पहली पारी में पिछड़ने के बाद मुंबई की टीम टूट सी गई थी, नियमों के अनुसार अगर 5वें दिन तक फाइनल मैच का रिजल्ट नहीं निकलता तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है।

दूसरी पारी में मुंबई की पूरी टीम तेजी से रन बनाने के प्रयास में 269 रनों पर ही ढेर हो गई। कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट लेकर मुंबई की कमर ही तोड़ दी। 108 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा एमपी ने 30वें ओवर की एक गेंद रहते ही कर लिया। हिमांशू ने इस दौरान 37 तो शुभम और पाटीदार ने 30-30 रन की पारी खेली। पाटीदार ने विनिंग शॉट लगाया और वह अंत तक नाबाद रहे।

Balkrishan Singh

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

20 mins ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

22 mins ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

23 mins ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

25 mins ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

26 mins ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

28 mins ago