Categories: खेल

IPL में कभी नहीं टूटेगा महेंद्र सिंह धौनी का ये रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इस मामले में आईपीएल का कोई भी कप्तान उनके आसपास भी नहीं हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में 4 विकेट से मात दी और इसी के साथ धौनी ने अपने नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। धौनी ने इस मैच में 43 गेंदों पर 58 रन की पारी खेलते हुए आगे बढ़कर टीम को संभाला। अंबाती रायडू ने 47 गेंदों पर 57 रन बनाकर धौनी का साथ निभाया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने चार विकेट जल्दी खो दिए थे, लेकिन इसके बाद धौनी और रायडू ने मिलकर टीम को जीत की राह दिखाई। महेंद्र सिंह धौनी आईपीएल में 166 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इनमें से उन्होंने 100 मैच जीते और 65 हारे। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

आईपीएल के सफल कप्तान

- महेंद्र सिंह धौनी – 166 मैचों में 100 जीत (95 चेन्नई के लिए, 5 राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के लिए)

– गौतम गंभीर – 129 मैचों में 71 जीत

– विराट कोहली – 102 मैचों में 44 जीत

– रोहित शर्मा – 94 मैचों में 54 जीत

– एडम गिलक्रिस्ट – 74 मैचों में 35 जीत

– शेन वॉर्न – 55 मैचों में 30 जीत

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

7 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

12 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

12 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

12 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

13 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

13 hours ago