<p>भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने देश का नाम एक बार दुनिया भर में चमका दिया है। सिंधु ने कोरिया ओपन के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा कर इतिहास रच दिया है। कोरिया ओपन खिताब जीतने वाली सिंधु पहली भारतीय बनी है। 1991 से शुरू हई इस प्रतियोगिता में अब तक किसी भारतीय को सफलता हाथ नहीं लगी थी।</p>
<p>सिंधु ने इस फाइनल मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में ओकुहारा के हाथ मिली हार का बदला ले लिया। ओकुहारा ने विश्व चैंपियनशिप में सिंधु को कड़े मुकाबले में हरा दिया था। लेकिन, सियोल में सिंधु ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में नोजोमी ओकुहारा को 22-20, 11-21 और 21-18 से हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच एक घंटे 24 मिनट तक चला। और अंत में बाजी सिंधु के हा‌थ लगी।</p>
<p>विश्व की नंबर 5 पीवी सिंधु और नंबर 6 जापान की नोजोमी ओकुहारा के बीच कोरिया ओपन के ‌खिताबी मुकाबले में कांटे की टक्कर हुई। दोनों में से कोई भी पीछे हटने को राजी नहीं थीं। दोनों के बीच इससे पहले सात मुकाबलों में ओकुहारा 4-3 से आगे थीं। लेकिन अब दोनों के बीच हिसाब बराबर हो गया है।</p>
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…