Categories: खेल

रोहित शर्मा ने ठोका पहला दोहरा टेस्ट शतक, तोड़े विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स

<p>भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक ठोक दिया है। टेस्ट के पहले दिन रोहित ने शानदार शतक जड़ा था। रोहित इस सीरीज में दो शतक जड़ चुके हैं और आज अपने तीसरे शतक को दोहरे में तब्दील किया। रोहित ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर के दो हजार रन भी पूरे कर लिए हैं और साथ ही टेस्ट मैच की एक सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। रोहित ने अपनी डबल सेंचुरी में 28 चौके और पांच छक्के लगाए।</p>

<p>दोहरे शतक के साथ रोहित शर्मा एक टेस्ट सीरीज में 500 रन बनाने वाले पांचवे भारतीय ओपनर बन गए हैं। हिटमैन से पहले विनोद मांकड़, बुद्धी कुंदेरम, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने एक टेस्ट सीरीज में पांच सौ रन बनाए हैं। गावस्कर ने ये कारनामा पांच बार किया है। उन्होंने पांच टेस्ट सीरीज में पांच सौ रन बनाए थे। रोहित ने इस सीरीज में अब तक 529 रन बनाए हैं।</p>

<p>रोहित के दोहरे शतक साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से तीन दोहरे शतक लग चुके है। विशाखापट्टनम टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक ठोका था। पुणे में विराट कोहली ने और रांची में हिटमैन रोहित शर्मा ने डबल सेंचुरी ठोक दी। 1955-56 के बाद पहली बार भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने एक साल में तीन दोहरे शतक बनाए हैं। 1955-56 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने ये रिकॉर्ड कायम किया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होगा, भारत और चीन के बीच पेट्रोलिंग सिस्टम पर सहमति

ब्रिक्स समिट से पहले भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए…

28 mins ago

बड़सर मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा, भाजपा-कांग्रेस में श्रेय की होड़

रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…

3 hours ago

50,000 से कम आय वालों के लिए पानी की दरें आधी, शहरी क्षेत्रों में मीटर अनिवार्य

Himachal new water tariffs: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50,000 रुपये से कम वार्षिक आय वाले…

5 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होंगे

Priyanka Gandhi Wayanad nomination: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर को शिमला…

5 hours ago

आज शिमला में मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसले संभव

Today Himachal Cabinet meeting : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को शिमला के सचिवालय…

5 hours ago

Solan News: फ्रेशर पार्टी में गुंडागर्दी, प्रवक्‍ता की गाड़ी का शीशा तोड़ा

सुबाथू डिग्री कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान बाहरी युवकों द्वारा नशे की हालत में…

5 hours ago