Categories: खेल

खेल मंत्री रिजिजू ने देशभर में 8 खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस का वर्चुअली उद्घाटन

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने आज देशभर में आठ खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस का राज्यों के खेल मंत्रियों की उपस्थिति में वर्चुअली उद्घाटन किया। इन आठ राज्यों में मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, केरल, तेलंगाना, नगालैंड, कर्नाटक और ओडिशा शामिल हैं। इस संदर्भ में अरुणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नटुंग, नगालैंड में युवा संसाधन और खेल सलाहकार जाले नीखा, मणिपुर के खेल मंत्री लेतपाओ हाओकिप, मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे और तेलंगाना के खेल मंत्री डॉ. वी. श्रीनिवास गौड के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा वर्चुअल उद्घाटन में शामिल थे। भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान के साथ सचिव (खेल) रवि मित्तल भी मौजूद रहे।

रिजिजू ने उद्घाटन करते हुए कहा कि यह भारत में खेलों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। यह देश में खेल संस्कृति और उत्कृष्टता के विकास के लिए एक बहुत ही जरूरी शुरुआत है। भारत में युवा भारत सरकार और राज्य सरकारों की पहल का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सभी भारतीयों के लिए खेल-कूद जीवन की एक शैली बनना होगा और भारत सरकार सभी के लिए बुनियादी सुविधाएं बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों के अतिरिक्त खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस को शुरू किया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि उनका भारत को लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में शीर्ष 10 में देखने का सपना है। रिजीजू कहा, “केंद्र और राज्य सरकारों को एक साथ मिलकर काम करना होगा और हम सभी जरूरी आर्थिक मदद देंगे। बता दें कि रिजीजू ने मंगलवार को वर्चुअली माध्यम से देशभर में आठ खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया था।

Samachar First

Recent Posts

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

39 mins ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

5 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

5 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

7 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

7 hours ago