खेल

भारत के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी आएंगे धर्मशाला

भारत और श्रीलंका के बीच 24 फरवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए श्रीलंका ने टीम घोषित कर दी है। भारत दौरे पर टी20 सीरीज में दसुन शनका कप्तानी करेंगे। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। इसमें दिनेश चंडीमल, चरिथ असलंका और कुसल मेंडिस को भी शामिल किया गया है।

टी20 सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी को लखनऊ में खेला जाएगा। जबकि दूसरा और तीसरा मैच धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को मैच खेले जाएंगा। इस के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज 4 मार्च से आयोजित होगी।

टी-20 सीरीज के लिए ये होगी श्रीलंका टीम

भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीन टी-20 मुकाबलों के लिए श्रीलंका टीम में दसुन शनका (कप्तान), पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, चरित असलांका (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, दनुष्का गुणथिलक, कामिल मिश्रा, जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, शिरन फर्नांडो, महेश दीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, आशियान डेनियल के नाम शामिल हैं।

बता दें कि भारत ने टी20 मुकाबले के लिए पहले ही टीम की घोषणा कर दी है। भारत ने ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, आवेश खान, रवि बिश्नोई और हर्षल पटेल समेत कई युवा खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है।

Samachar First

Recent Posts

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

32 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago