खेल

मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना नहीं होंगे IPL 2022 का हिस्सा

किसी समय में मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रहे क्रिकेटर सुरेश रैना इस साल 2022 में आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। 2022 के आईपीएल मेगा ऑक्शन में रैना को कोई खरीदार नहीं मिला। हालांकि उन्हें पहले वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से रीटेन नहीं किया गया था लेकिन रैना ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था। 10 फ्रेंचाइज़ी टीमों में से किसी ने भी उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

इस साल आईपीएल नीलामी में नहीं बिकने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि रैना का क्रिकेट करियर अब खत्म हो गया। अगर कोई फ्रेंचाइजी चाहे तो नीलामी के बाद भी सुरेश रैना को अपने साथ जोड़ सकती है। ऐसा माना जा रहा था कि रैना को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी सीएसके उनपर बोली लगाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रैना को कभी चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की भविष्य के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन हुआ कुछ और ही।

ग़ौरतलब है कि सुरेश रैना आईपीएल में 5 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। सुरेश रैना 205 आईपीएल मैचों में 136.73 के स्ट्राइकरेट से कुल 5528 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। रैना की आईपीएल में बेस्ट पारी 100 रन है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले रैना पहले भारतीय हैं।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

2 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

3 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago