खेल

आज से IPL का रोमांच शुरू, CSK और KKR के बीच होगा पहला मुकाबला

आज शनिवार 26 मार्च से आईपीएक के 15वें सीजन का आगाज हो रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबल गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमों के कप्तान इस सीजन में नए हैं। जहां एक तरफ कोलकाता की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के हाथों में है तो वहीं दूसरी तरफ आइपीएल से ठीक दो दिन पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपनी जिम्मेदारी अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को दे दी है। दोनों कप्तानों के ऊपर खुद को साबित करने के साथ-साथ टीम को बेहतर बनाने की भी जिम्मेदारी होगी।

बता दें कि इस बार IPL में 10 टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीजन में कुल 70 मैच होंगे। प्रत्येक टीम इस बार 14 लीग मैच खेलेगी। इस सीजन में कुल 12 डबल हेडर होंगे। डबल हेडर के दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा, और दूसरा शाम 7.30 बजे।

आईपीएल के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की दूसरी टीमों के साथ दो मैच खेलेगी और उसी ग्रुप की शेष टीमों के साथ एक मैच खेलेगी। इस बार आईपीएल का पूरा सीजन सिर्फ 4 मैदानों में खेला जाना है। इसमें से एक मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे में एमसीए स्टेडियम शामिल हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

21 hours ago