Follow Us:

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक गेम्स का थीम गीत किया लांच

पी. चंद |

भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय पैरालंपिक समिति के मुख्य संरक्षक अविनाश राय खन्ना ने बताया कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक गेम्स का थीम गीत वर्चुअल माध्यम से लांच किया।
खन्ना ने जानकारी दी की पैरालंपिक गेम्स आने वाली 24 अगस्त 2021 से 5 सितंबर 2021 तक जापान के टोक्यो में होने जा रहे हैं, जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
पैरालंपिक गेमज दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए यह सबसे बड़ा मंच है।
उन्होंने बताया थीम गीत “कर दे कमाल तू” गीत को दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संजीव सिंह ने लिखा और गाया है, जो लखनऊ के रहने वाले हैं। भारतीय पैरालंपिक समिति का विचार था कि समावेशित के प्रतीक के रूप में दिव्यांग समुदाय के किसी व्यक्ति से गीत लिखवाया जाए।
इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “भारत, टोक्यो ओलंपिक की 9 खेल प्रतिस्पर्धाओं में 54 पैरा-खिलाड़ियों के साथ अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है। हम आपके खेल को गौर से देखेंगे और आपकी इस अविश्वसनीय यात्रा के साक्षी बनेंगे। हमारे पैरा-एथलीटों का दृढ़ संकल्प उनकी असाधारण मानवीय भावना को दिखाता है। यह याद रखें कि जब आप भारत के लिए खेल रहे होंगे तो आपका उत्साहवर्धन कर रहें 130 करोड़ भारतीय आपके साथ होंगे । मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे पैरा-एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे।"
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने  भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा  41 वर्षों बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई, ये जीत हॉकी के नये स्वर्णिम युग की शुरुआत है|