खेल

भारतीय हॉकी टीम इसलिए नहीं होगी कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल

ओलम्पिक खेलों में शानदार प्रदर्शन कर 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम अगले साल बर्मिंघम, इंग्लैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा नहीं लेगी। भारतीय हॉकी फेडरेशन ने एशियाई खेलों को ज्यादा महत्व दिया है।

आपको बता दें कि अगर भारतीय हॉकी टीम एशियाई खेलों में अगर स्वर्ण पदक जीत जाती है तो वे 2024 में होने वाले पेरिस ओलम्पिक खेलों के लिए सीधे क्वालिफाई कर लेगी। दोनों ही कॉमनवेल्थ और एशियाई खेल 2022 में होने हैं। कॉमनवेल्थ खेलों में हॉकी मैच जुलाई 28 से 8 अगस्त के बीच होंगे जबकि एशियाई खेल 10 सितंबर से शुरू होने हैं।

कोरोना महामारी के चलते इंग्लैंड में भारत में टीके की दो डोज लगवा चुके व्यक्तियों को भी क्वारंटीन करना पड़ रहा है। हॉकी फेडरशन ने कहा है कि क्वारंटीन के कारण खिलाड़ियों की परफॉरमेंस पर असर पड़ सकता है इस कारण कॉमनवेल्थ खेलों में टीम हिस्सा नहीं लेगी। फेडरेशन को ये भी डर है कि इन पाबंदियों के कारण एशियाई खेलों में भी टीम की परफॉरमेंस पर पर्क पड़ सकता है।

हाल ही में भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने कहा था कि बड़े मुकाम हासिल करने के लिए कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। बत्रा ने कहा, “हमारी टीम बर्मिंघम जाएगी, फिर वंहा से लोट कर 15 दिन का ब्रेक लेगी और फिर एशियाई खेलों के लिए रवाना होगी। इससे उनके खेल पर असर पड़ सकता है।”

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

9 mins ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

2 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

2 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

6 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

6 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

6 hours ago