Categories: खेल

पुर्तगाल में होने वाली व‌र्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे प्रदेश के दो खिलाड़ी

पुर्तगाल में होने वाली वर्ल्ड मास्टर टेनिस चैंपियनशिप में हिमाचल के दो खिलाड़ी सोलन के टिक्कम सिंह कंवर और पूर्व डीजीपी बीएनएस नेगी दमखम दिखाएंगे। दोनों इन दिनों दुर्गा पब्लिक स्कूल के टैनिस कोर्ट में पसीना बहा रहे हैं। टिक्कम सिंह कंवर 50 प्लस आयु वर्ग में, जबकि बीएनएस नेगी 60 प्लस आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। खास बात यह कि टिक्कम सिंह कंवर को लगातार दूसरी बार भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप चार से 17 अगस्त को आयोजित होगी।

इसमें 60 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत से चार टीमों के 12 खिलाड़ी शामिल होंगे।  प्रतियोगिता इंटरनेशनल टेनिस फैडरेशन लंदन की ओर से करवाई जाती है। इसमें वही खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जो इसमें पंजीकृत और टॉप रैंकिंग में शामिल होते हैं।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए टिक्कम सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में उनकी रैंकिंग देश में अपनी आयु वर्ग के खिलाड़ियों में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि इस खेल के लिए खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना अति आवश्यक है। इसके लिए वह हर रोज सुबह 12 से 15 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। साथ ही अपने खेल का भी अभ्यास 2 से 3 घण्टे करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में अन्य देशों के खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा के चलते मुकाबला काफी कठिन होगा। लेकिन खुद पर भरोसा होने के चलते उनका कहना है कि वह इस प्रतियोगिता में पहला पदक प्राप्त करेंगे।

टिक्कम सिंह ने कहा कि दूसरे देशों में खिलाड़ियों को बहुत सम्मान मिलता है। जब वह किसी देश में खेलने जाते हैं और खेल की ड्रेस में सड़कों पर निकलते हैं तो उन्हें सम्मान मिलता है। यहां तक कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में उन्हें लोग खुद उठकर बैठने का स्थान देते हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अपने देश में भी खिलाड़ियों को ऐसा मान-सम्मान मिलना चाहिए। इसके अलावा देश सेवा में लगे सैनिकों का भी ऐसा सम्मान होना चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

8 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

8 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

15 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

15 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

15 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

15 hours ago