हिमाचल विधानसभा के मुख्य द्वार और चहारदीवारी पर खालिस्तानी झंडे लगाने और नारे लिखने के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है. हालांकि, एक शख्स के फरार होने की जानकारी मिली है. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पंजाब से एक गिरफ्तारी की है.
May 11, 2022
उना के हरोली में रोष प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार को धर्मशाला विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने को लेकर आड़े हाथों लिया । मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी घटनाएं तब भी नहीं हुई जब आतंकवाद का दौर था।
May 10, 2022