Follow Us:

अब ‘Tik Tok गर्ल’ का डांस हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा रहीं धमाल

मनीष कौल |

इन दिनों इंडिया में Tik Tok का काफ़ी क्रेज देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक लोग अपने वीडियोज़ बनाकर ऐप पर डाल रहे हैं, लेकिन कुछ वीडियोज़ में लोग इतना सही परफॉम करते हैं कि ये वीडियो सभी को पसंद आता है और लोग इन्हें वायरल करने के साथ-साथ #Duet भी बनाते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सऐप पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो Tik Tok में एक गाने(बोहत हार्ड, बोहत हार्ड, तु लटका के झटका के…) पर बनाया गया है, जिसमें 2 युवतियों ब्लैक ड्रेस में शानदार डांस करती हैं। इन युवतियों में लेफ्ट वाली युवती के एक्सप्रेशन कुछ ऐसे हैं जिनकी खूब तारीफ तो ही रही है, लेकिन साथ ही साथ ये वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। ये देखें वीडियो…

इस वीडियो को श़ायद आपने भी एक बार नहीं, बल्कि रिपीट में देखा होगा। क्योंकि युवती के एक्सप्रेशन ही कुछ ऐसे हैं जो कि किसी भी उनकी अदाओं का कायल बना दे। इस वीडियो के बाद लोग Tik Tok पर उन्हें टिक-टोक गर्ल का नाम दे रहे हैं। सोशल मीडिया में जितनी तेजी से उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है, उतनी तेजी से पिछले साल यानी 2018 में वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश का वीडियो भी फेमस हुआ था।

क्या है Tik Tok ऐप

Tik Tok एक ऐसी ऐप है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी वीडियो किसी भी गाने के साथ अपलोड कर सकता है। यहां तक कि वे पहले से चल रही वीडियोज़ की आवाज पर अपना वीडियो बना सकता है। लेकिन इसमें इंस्टाग्राम की तरह फॉलोअर्स की बात होती है। आपके जितने फॉलोअर्स होंगे, आपकी वीडियोज़ उतनी ही पसंद की जाएंगी। इसके साथ ही बाकी लोगों की वीडियोज़ भी आपको शो होती हैं, जिसपर आप Duet बना सकते हैं या फ़िर उसकी आवाज़ ले सकते हैं।

Tik Tok का अधिकांश क्रेज़ ज्यादातर लड़कियों में देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में लड़के भी पीछे नहीं हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़कियां इस ऐप का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। इससे पहले एक युवक का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा था, जिसमें उसने एक गाने पर 'तेरी प्यारी प्यारी दो अखियां' वीडियो बनाया था।