Follow Us:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव, बहन अमृता अरोड़ा ने दी जानकारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देशभऱ में कोरोना महामारी इतनी फैल गई है कि अब बॉलीवुड कलाकार भी धीरे-धीरे कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। जहां बीते दिन अर्जुन कपूर ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। वहीं, बताया जा रहा है कि उनके बाद अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने ई-टाइम्स को दी है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर जज कर रही हैं।