Follow Us:

बॉलीवुड की ये सिंगर बनने जा रही हिमाचल की बहू

समाचार फर्स्ट |

बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के बाद बॉलीवुड की एक और हस्ती मंडी की बहू बनने जा रही है। दरअसल, बॉलीवुड सिंगर अर्शप्रीत मंडी के नामधारी सिख अरिन अरोड़ा से शादी करने जा रही हैं। ये दोनों पहली अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

इन दोनों की शादी ऐतिहासिक सेरी मंच पर बिना दहेज के होगी। इस शादी की खास बात यह है कि इस शादी की रस्में महिलाएं ही अदा करेंगी। इसमें आसा दी वार, हवन-यज्ञ, चंडी की वार पाठ और आनंद कारज सब रस्में महिलाएं ही पूरा करेंगी। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पंडित सुखराम के पोते आयूष शर्मा की शादी भी बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ हुई है।