सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भोजपुरी गाना "जिला टॉप लागेलू' खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कहा जा रहा कि लंदन में वर्ल्ड कप मैच में भारत की जीत के बाद लंदन के लोग इस भोजपुरी गाने में डांस कर रहे हैं। लेकिन अस़ल में सच क्या है ये किसी को सही से मालूम नहीं…

वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रक में डीजे बज रहा है और उस पर भारत का झंडा लगा हुआ है और उसके पीछे कई अंग्रेज इस भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ यूजर्स कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। यही नहीं इस गाने के सिंगर पनव सिंह ने खुद शेयर करते हुए लिखा है कि 'लंदन में वर्ल्ड कप 2019 के इंडिया-अस्ट्रेलिया मैच के दौरान।'

यदि आप भी इस वीडियो के शेयर कर रहे हैं तो शेयर करने से पहले आपको इस गाने के पिछे की सच्चाई जानना बहुत जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो वर्ल्ड कप में भारत की जीत दर्ज करने के बाद जश्न मनाने का नहीं है और न ही यह वीडियो लंदन का है। दरअसल, यह वीडियो जर्मनी की राजधानी बर्लिन का है। इस गाने के बर्लिन में होने वाले बर्लिन कार्निनल में बजाया गया था, जिसे कार्निवल ऑफ कल्चर भी कहा जाता है।

Germans Dancing on Indian songs is the next level thing on internet.

Visuals from Karneval Der Kulturen Event, Berlin. #FullVideo #Bhojpuri #Haryanvi #Punjabi pic.twitter.com/nPgNmKm0uE

— Dr. Batra (@hemantbatra0) June 12, 2019

इस फेस्टिवल में अलग-अलग देशों की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। ऐसा नहीं है कि इस फेस्टिवल में सिर्फ ये ही गाना बजाया गया था, जबकि यहां कई बॉलीवुड गाने भी बजाए गए थे। साथ ही पंजाबी, गुजराती गानों पर लोक नृत्य किया गया था। इसलिए इसे वीडियो को लंदन का कहा जाना गलत है।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…