Follow Us:

इस लड़की को मिली हद से ज्यादा सुंदर होने की सजा, सरकार ने किया बैन !!

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हर लड़की की खूबसूरत दिखना दिली ख्वाहिश होती है। इसके लिए वो कई जतन भी करती है। कोई भी लड़की कितनी भी खूबसूरत क्यों ना हो खुद को कम ही समझती है। कई बार खूबसूरती के चलते उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। यहां एक लड़की की खूबसूरती ही उसके लिए मुश्किल का सबब बन गई है। हम आपको एक ऐसी ही बेहद खूबसूरत लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं।

दरअसल, 26 साल की कंबोडियन एक्ट्रेस डेनी नॉन के साथ कुछ ऐसा हो गया है जिससे वो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ जो हुआ उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

इस एक्ट्रेस पर कंबोडिया की सरकार ने एक साल का बैन लगा दिया था, क्योंकि उनका कहना है वो जरूरत से ज्यादा खूबसूरत है। संस्कृति और कला मंत्रालय, कंबोडिया का कहना है कि डेनी की तस्वीरें आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं, इसी कारण ये सब हो रहा है डैनी का एक फेसबुक पेज भी है जिस पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

इतना ही नहीं एक्ट्रेस का कहना है कि वो ऐसा कुछ नहीं कर रही हैं जिसके कारण उन्हें बैन किया जाए। कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जो फोटोशूट के दौरान उकसाने वाले पोज देती हैं और किसिंन सीन भी देती हैं उन पर कोई बैन नहीं है। डैनी कहती हैं कि वो नेचुरल ही खूबसूरत हैं वो ऐसा कुछ भी नहीं कर सकती कि जिससे वो खूबसूरत न दिखे। लेकिन साथ ही ये भी कहा कि वो अब कोई भी सेक्सी फोटो शेयर नहीं करेंगी।