Follow Us:

अपने डांस से लोगों के दिलों में किया राज, कार्डियक अरेस्ट ने ली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की जान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने डांस के जादू से सबके दिलों में राज किया। लेकिन बीती देर रात को उनका कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरोज खान ने शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजकर 52 मिनट पर आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि इससे पहले सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका कोरोना टेस्ट भी लिया गया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। परिवार की ओर से लगातार ये कहा जा रहा था कि उकी हालत में सुधार हो रहा था। लेकिन अब अचानक बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई।

बाद में 50 के दशक में सरोज खान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया। बाद में उन्होंने कोरियोग्राफर बी सोहनलाल से ट्रेनिंग ली और गीता मेरा नाम से कोरियोग्राफर के रूप में अपना करियर शुरू किया। सरोज खान के करियर की बात करें तो उन्होंने करीब 2000 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफी की है। अपने बेहतर काम के लिए सरोज खान को 3 बार नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा चुका है। इसके साथ ही सरोज खान ने कई मशहूर गानों पर हमेशा याद रहने वाली कोरियोग्राफी की है, जिसमें 'डोला रे डोला', 'एक दो तीन', 'ये इश्क हाये' और 'निंबुड़ा' शामिल है। सरोज खान ने आखिरी बार फिल्म कलंक के तबाह हो गए गाने को कोरियोग्राफ किया था, जिसमें माधुरी दीक्षित नजर आई थीं।

निर्मला नागपाल जो सरोज खान के नाम से प्रसिद है, का जन्म 22 नवंबर 1948 में हुआ था। इनके माता-पिता का नाम क्रिश्छंद साधु सिंह और नोनी साधु सिंह है। सरोज खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। तीन साल की उम्र में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू किया था।