ट्रेंड्स

‘द ओरिजिन’ का टीजर हुआ जारी, महेंद्र सिंह धोनी का महादेव वाला अवतार हुआ वायरल

क्रिकेट मैदान पर लोगों छक्के छुड़ाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एम एस धोनी जल्द ही नए अवतार में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर एम एस धोनी ने एक टीजर शेयर किया है जो कि उनकी ग्राफिक नॉवेल अथर्व द ओरिजिन का है। इस ग्राफिक नॉवेल में उनके एनिमेटेड अवतार को देखकर फैन्स काफी मजे ले रहे हैं। इस टीजर में एम एस धोनी के सिर पर जटाएं दिख रही हैं और इसमें वो अकेले ही कई राक्षसों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एम एस धोनी का ये नया अवतार छाया हुआ है।

अथर्व द ओरिजिन के इस टीजर में एम एस धोनी को देखने के बाद फैन्स उन्हें सुपरहीरो बताने में जुटे हुए हैं। टीजर में एम एस धोनी बिल्कुल महादेव के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस ग्राफिक नॉवेल को धोनी एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज किया जाएगा। धोनी एंटरटेनमेंट को एम एस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ही संभालती हैं। उनके मुताबिक ये एक थ्रिलिंग सीरीज होगी जिसमें लोगों को कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी। यहां तक कि अथर्व द ओरिजिन की रिलीज के लिए एम एस धोनी काफी एक्साइटेड हैं। इस टीजर की शुरुआत में ही वो कह रहे हैं, ‘न्यू एज ग्रॉफिफ नॉवेल अथर्व के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते हुए काफी खुश हूं।’

बता दें कि इस सीरीज पर काफी लम्बे समय से काम चल रहा था। लेखक रमेश थमिलमनी इस सीरीज के जरिए लोगों को एक अलग अनुभव देने की कोशिश करना चाहते हैं और सीरीज की कहानी हर मोड़ पर दिलचस्प बनाने के लिए वो कई सालों से काम कर रहे थे।

Samachar First

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

8 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

8 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

8 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

8 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

8 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

8 hours ago