Follow Us:

2 दिसंबर को शादी कर रही हैं देसी गर्ल, राजस्थान के जोधपुर में सजेगा मंडप

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राजस्थान के जोधपुर में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। साथ ही पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि प्रियंका और निक 4 दिसंबर को दिल्ली में भी एक रिसेप्शन देंगे।

इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा इसमें तमाम दूसरे राजनेताओं को भी मेहमान के तौर पर न्योता भेजा गया है। रिसेप्शन में प्रियंका और निक के परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री के रिसेप्शन में शामिल होने को लेकर कोई आध‍ि‍कार‍िक जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि प्र‍ियंका ने देश के खूबसूरत शहर जोधपुर को शादी के लिए चुना है। साथ ही जब प्रि‍यंका, न‍िक के साथ गुरुवार सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचीं तो उन्हें देखने के लिए फैंस और मीड‍िया की भीड़ जुट गई। फैंस ने प्र‍ियंका और निक का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। खास वेलकम को देखकर देसी गर्ल ने हाथ जोड़कर लोगों का शुक्रिया अदा किया।

शादी में शामिल होने के लिए न‍िक के भाई जो जोनस अपनी पार्टनर और हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर, कुछ दूसरे मेहमानों के साथ जोधपुर पहुंच गए हैं। सबसे खास बात ये है कि व‍िदेशी मेहमानों ने भी देसी अंदाज अपनाया है। हाल ही में हुई गणेश पूजा में जोनस का पर‍िवार इंड‍ियन अटायर में नजर आया।